{"_id":"5f3fec028ebc3e3d0b3d9696","slug":"congressmen-demonstrated-against-shortage-of-fertilizer-amethi-news-lko5361465103","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की कमी को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की कमी को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। खाद की कमी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने जिले की सभी साधन सहकारी समितियों पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जरूरत के समय पर जिले से खाद नदारद होने का आरोप लगाया।
इन दिनों किसान धान फसल की टॉपड्रेसिंग करने में जुटे हैं। लगातार हो रही बारिश से धान की फसल अच्छी है। ऐसे में किसानों को यूरिया की जरूरत है। इन दिनों जिले की उर्वरक दुकानों से यूरिया नदारद है। साधन सहकारी समितियों की कौन कहे प्राइवेट दुकानों पर भी खाद नहीं मिल रही है।
मांग बढ़ता देख प्राइवेट दुकानदार खाद की कमी बताते हुए खुलेआम उसकी कालाबाजारी कर रहे हैं जबकि पड़ोसी जिला प्रतापगढ़ की साधन सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध है। संग्रामपुर व भादर ब्लॉक के बड़ी संख्या में किसान प्रतापगढ़ के बाबूगंज पहुंचकर साधन सहकारी समिति से खाद लाकर फसल में छिड़काव कर रहे हैं।
विज्ञापन
खाद की कमी को देखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को पूरे जिले में प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से ग्राम स्तर तक पर संचालित साधन सहकारी समितियों पर प्रदर्शन के लिए पूर्व में ही रूपरेखा तैयार की गई थी।
शुक्रवार को पदाधिकारी व कार्यकर्ता नामित केंद्र पर पहुंचकर हाथों में कागज की तख्ती पर यूरिया की कालाबाजारी बंद करो, किसानों को खाद दिलाओ, किसान देश की आवाम का अन्नदाता है लिखे स्लोगन के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कई आरोप लगाए।