फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress district president resigns on stage, state president says it's good for rahul he contest from another seat

Amethi News: अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मंच से दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष बोले अच्छा हुआ जो राहुल ने तलाश ली दूसरी सीट

Wed, 23 Nov 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Congress district president resigns on stage,  state president says it's good  for rahul he contest from another seat
गौरीगंज : केंद्रीय कार्यालय में मंचासीन प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी बीच में। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी में चुनाव दर चुनाव हार झेल रही कांग्रेस की अंर्तकलह बुधवार को सरेआम मंच पर सामने आ गई। प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने न सिर्फ जमकर अपनी भड़ास निकाली, बल्कि अपना इस्तीफा भी मंच पर ही सौंप दिया। बाद में प्रदेश अध्यक्ष ने मायूसी से कहा कि वे बड़ी उम्मीदें लेकर अमेठी आए थे, लेकिन यहां आकर निशब्द हो गए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अवाक रह गए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं पिछले लोकसभा चुनाव में भी अमेठी आया था। करीब 40 गांवों का दौरा किया था। तभी समझ आ गया था कि राहुल जी यहां से चुनाव नहीं जीत पाएंगे। अच्छा हुआ कि वे दूसरी सीट से लड़ने चले गए।
विज्ञापन

मालूम रहे कि निकाय चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके इस उद्देश्य से बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का अमेठी में कार्यक्रम प्रस्तावित था। पहले उनका कार्यक्रम सिर्फ शहर स्थित केंद्रीय कार्यालय में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करने का था, लेकिन बाद में उनके कार्यक्रम में जायस नगर पालिका में भी एक कार्यक्रम जोड़ दिया गया। बृजलाल खाबरी दोपहर बाद केंद्रीय कार्यालय पहुंचे और पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने के बाद जिन्हें बोलने का मौका मिला, उनमें से कुछ ने प्रत्यक्ष व कुछ ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल पर निशाना साधा। इससे प्रदीप सिंघल आहत हो गए। प्रदीप को जब बोलने का मौका मिला तो उन्होंने एक एक कर अपने द्वारा पार्टी हित में किए गए कार्यों को गिनाया। कहा कि बावजूद इसके पार्टी ने पीसीसी सदस्य तक बनाने में उनसे मशविरा नहीं किया।

अपनी बात कहने के बाद प्रदीप ने जेब से इस्तीफा निकाला और प्रदेश अध्यक्ष के सामने रख दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से प्रदेश अध्यक्ष अवाक रह गए। जब वे बोलने के लिए खड़े हुए तो कहा कि वे बहुत उम्मीद लेकर अमेठी आए थे। लेकिन यहां जो हुआ, यदि ऐसा ही चलता रहा तो पार्टी को को इससे ऊपर नहीं ले जाया जा सकता, जितना नीचे आप लोगों ने खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं निशब्द हो गया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed