{"_id":"668d93142c3ad61ca00abec4","slug":"congress-and-bjp-weakened-the-constitution-amethi-news-c-96-1-ame1002-121811-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कांग्रेस और भाजपा ने किया संविधान को कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कांग्रेस और भाजपा ने किया संविधान को कमजोर
Wed, 10 Jul 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 10 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते हुए बसपा पदाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। बसपा की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित मैरिज लाॅन परिसर में हुई। जिसमें संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, सभी पोलिंग बूथों पर सर्वसमाज का मजबूत संगठन खड़ा करने की कार्ययोजना तैयार की गई। विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठकें 15 जुलाई से तय की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं को सभी जातियों को पहले की तरह बहुजन समाज पार्टी से जोड़ने और ईमानदारी से संगठन का काम करने की नसीहत दी। कहा कि कांग्रेस, भाजपा और अन्य दल जिन्हें केंद्र में शासन करने का मौका मिला, उन्होंने जातिवादी मानसिकता के चलते भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू नहीं किया।
कहा कि सदन में आरक्षण का बिल फड़वाने वाले लोग संविधान बचाने की बात कर बहुजन समाज को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस, सपा, भाजपा की झूठी राजनीति के विरुद्ध कार्यकर्ताओं को गांव गांव जनचेतना अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बूथ से जिला स्तर तक के सभी पदाधिकारी अपने घरों पर पार्टी का झंडा जरुर लगाएं। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रहे सेक्टर प्रभारी जिया लाल त्यागी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छी शासन व्यवस्था देकर सर्वसमाज का कल्याण किया। पूर्व एमएलसी व सेक्टर प्रभारी डॉ. विजय प्रताप गौतम ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार को छोड़ कर किसी भी राज्य और केंद्र की सरकार ने आज तक भारतीय संविधान को साफ नीयत से लागू नहीं किया।
डॉ. विजय प्रताप गौतम ने सभी छोटे बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी कार्यसंस्कृति में बदलाव की नसीहत दी। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने किया। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी मो. असद, राजकुमार गौतम, नन्हे सिंह चौहान, जिला प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कमल, जिला प्रभारी दिनेश गौतम, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कमेटी के कार्यों की हुई समीक्षा
प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और पूर्व एमएलसी डॉ. विजय प्रताप गौतम ने सेक्टर प्रभारी जिया लाल त्यागी, छोटे लाल मौर्य और राजकुमार गौतम के साथ जिला कमेटी के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए। जगदीशपुर के संतराम कुरील को जिला कमेटी में नया सदस्य बनाया गया है। 14 जुलाई को तिलोई, 15 जुलाई को गौरीगंज, 16 जुलाई को जगदीशपुर और 17 जुलाई को अमेठी विधानसभा की कार्यकर्ता समीक्षा बैठकें बुलाने कि निर्णय लिया गया है।