{"_id":"687402e1b97ee09ee8029ff7","slug":"confluence-of-sadhana-and-service-in-gayatri-shaktipeeth-amethi-news-c-96-1-ame1022-144530-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गायत्री शक्तिपीठ में साधना और सेवा का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गायत्री शक्तिपीठ में साधना और सेवा का संगम
Mon, 14 Jul 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के गायत्री शक्तिपीठ में जप करते साधक। स्रोत- संवाद
अमेठी। गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय जप अनुष्ठान के चौथे दिन रविवार को साधकों ने ब्रह्म मुहूर्त में सामूहिक गायत्री मंत्र जाप कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने परिसर को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया।
यह अनुष्ठान अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। अनुष्ठान में ग्रामीण क्षेत्रों व कॉलोनियों से श्रद्धालुओं की निरंतर भागीदारी बनी हुई है। रविवार सुबह गायत्री परिवार के सदस्यों ने आवास विकास कॉलोनी में सामूहिक पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। जिला युवा समन्वयक डॉ. प्रवीण सिंह ने बताया कि युवाओं की भागीदारी उत्साहजनक है। इससे पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और नैतिक मूल्यों से जुड़ी नई पीढ़ी तैयार होगी।
उन्होंने इसे संस्कार निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। गायत्री मंत्र के जाप को आत्मिक शुद्धि, मानसिक संतुलन और सामाजिक समरसता का माध्यम बताते हुए आयोजकों ने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों और युवाओं की भागीदारी को और बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर शिव प्रसाद तिवारी, महेश बरनवाल, शकुंतला पांडेय, बिंदु सिंह, संगीता शर्मा आदि मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।