{"_id":"6828dbc3180c2c9e3c0ce1e7","slug":"complained-four-times-but-no-hearing-amethi-news-c-96-1-ame1002-140654-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार बार की शिकायत, मगर सुनवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार बार की शिकायत, मगर सुनवाई नहीं
Sun, 18 May 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। मुसाफिरखाना तहसील में जिलाधिकारी संजय कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक और विधायक सुरेश पासी की मौजूदगी में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मुबारकपुर निवासी सत्यम शुक्ला ने बताया कि गांव की विद्युत लाइनें जर्जर हैं और 25 केवीए ट्रांसफार्मर पर्याप्त वोल्टेज नहीं दे पा रहा है। उन्होंने चार बार समाधान दिवस और तीन बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लो वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है।
अलीनगर के छोटेलाल ने भावुक होकर कहा कि उनके बेटों ने उन्हें घर से निकाल दिया और खेत पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने खेत वापस दिलाने और न्याय की गुहार लगाई। गाजनपुर दुवरिया के हरिद्वार सिंह ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम ने बिना अनुमति के खेत में पिलर गाड़ दिए हैं, जिससे उनकी जीविका प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
मिर्जापुर निवासी सुरसती ने तालाब पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत की। जिलेभर में कुल 108 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें मुसाफिरखाना में पांच, तिलोई में तीन, गौरीगंज में दो और अमेठी में एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों की जांच के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं।
जमीन विवाद व अतिक्रमण की ज्यादा शिकायतें
गौरीगंज तहसील में एसडीएम प्रीति तिवारी और सीओ अखिलेश वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस में भूमि विवादों की भरमार रही। सेवई हेमगढ़ के रामप्रसाद ने बताया कि कोर्ट से आदेश मिलने के बावजूद लेखपाल कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वर्रा के कृष्ण कुमार पांडेय ने सड़क पर झाड़ियों की सफाई और बबूल के पेड़ कटवाने की मांग की। सराय ह्दयशाह, रेशी और कलंदरपुर के ग्रामीणों ने अवैध कब्जों की शिकायत की। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।