फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Complained 20 times, but no hearing

Amethi News: 20 बार की शिकायत, मगर सुनवाई नहीं

Sun, 02 Nov 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Complained 20 times, but no hearing
अमेठी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कतार में खड़े फरियादी। संवाद
अमेठी सिटी। मार्ग चिह्नित कराने व निर्माण कराए जाने के संबंध में 20 से अधिक बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। लगातार समाधान दिवस में एक ही शिकायती पत्र देता आ रहा हूं। हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। गलत रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया जाता है। ये बातें गौरीगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे पठानपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहीं। करीब 11:38 बजे तक सिर्फ यहां पर एसडीएम प्रीति तिवारी ही सुनवाई करती दिखीं।
विज्ञापन



अमेठी तहसील परिसर में डीएम संजय चौहान व एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई की। यहां आए 36 मामलों में एक का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील तिलोई में 34 शिकायतों में से चार, गौरीगंज में 47 में से छह का निस्तारण अफसरों ने किया। मुसाफिरखाना में 29 शिकायतों में पांच का निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन



गौरीगंज के रोहसी खुर्द निवासी वृद्धा राजकली अपनी शिकायत बताते हुए रो पड़ीं। कहा कि पड़ोसी दसई ने उनके मकान की तरफ बनी कच्ची दीवार कहने पर भी नहीं गिरवाई। बारिश में दसई की कच्ची दीवार उनकी पक्की चारदीवारी पर गिर गई। कहा कि तीन बार गौरीगंज पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां पर शिकायत की है, पर सिर्फ आश्वसन ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमेठी के सवनगी निवासी बुजुर्ग शीतला प्रसाद ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि सहन के सामने विपक्षी ने दीवार बना ली है। विरोध करने पर विपक्षियों ने उनकी पिटाई कर दी। पीपरपुर पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद भी अब तक केस नही दर्ज किया। लगातार थाने का चक्कर काटने के बाद भी सुनवाई नही हो रही है। अमेठी के राजापुर कोहरा निवासी रामदेव ने बताया कि पट्टे की भूमि पर विपक्षियों ने कब्जा कर लिया है। नौ बार मामले की शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई।



अमेठी के ठेंगहा गांव के रामलखन आदि ने बताया कि 10 साल से फाटक के समीप खड़ंजा लगा है। रास्ते के बीच में नीम का पेड़ होने से कोई वाहन गांव नहीं पहुंच पाता। वहीं वैवाहिक कार्यक्रम में किसी के दरवाजे पर चार पहिया वाहन से बरात नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में 30 नवंबर को बेटी की बरात कैसे द्वार पर पहुंच पाएंगी। कई बार शिकायत की, सिर्फ आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed