{"_id":"6a037fd4f38d8e896d005300","slug":"community-feasts-held-at-various-locations-chants-of-jai-bajrangbali-reverberate-amethi-news-c-96-1-ame1002-165613-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जगह-जगह भंडारा, गूंजे बजरंगबली के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जगह-जगह भंडारा, गूंजे बजरंगबली के जयकारे
Wed, 13 May 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 13 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील मोड़ पर ज्येष्ठ मंगलवार पर आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। -संवाद
अमेठी। जेठ के दूसरे बड़े मंगल पर जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। गढ़ामाफी स्थित 52 फीट ऊंचे हनुमान मंदिर, अमेठी की हनुमानगढ़ी समेत विभिन्न मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और पूजन कार्यक्रम हुए। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजते रहे।
श्रद्धालुओं ने महावीर की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, चना, शरबत और फल का प्रसाद वितरित किया गया। देर शाम तक मंदिरों और भंडारों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
हवन-पूजन के बाद बांटा प्रसाद
अमेठी सिटी। गौरीगंज शहर में हाईवे किनारे राकेश तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, धीरज जायसवाल और विनोद की ओर से सुंदरकांड का पाठ किया गया। हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। तहसील मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में भी सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद बांटा गया। गौरीगंज तहसील परिसर में एसडीएम प्रीति तिवारी, नायब तहसीलदार अनुश्री और बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश चंद्र शुक्ल की अगुवाई में धार्मिक अनुष्ठान के बाद प्रसाद बांटा गया।