{"_id":"68fe6fe816b9117c100e1606","slug":"combine-operators-body-found-hanging-from-a-tree-amethi-news-c-96-1-ame1002-151029-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेड़ से लटका मिला कंबाइन मशीन चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेड़ से लटका मिला कंबाइन मशीन चालक का शव
Mon, 27 Oct 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगंज। सुमेरगांव में रविवार शाम पीलीभीत के घुचाई के गरीबपुर गांव निवासी सुनील (28) का शव संदिग्ध हालात में बाग में पेड़ से लटका मिला। जब तक उसे नीचे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सहयोगी अमित कुमार ने बताया कि सुनील गौरीगंज के विशुनदासपुर निवासी छेदीलाल की कंबाइन मशीन चलाने का काम करता था। रविवार को वह अपने साथी के साथ धान की कटाई करने गांव आया था। मशीन खड़ी कर कुछ देर आराम करने की बात कहकर वह चला गया। इसी बीच वह कैसे बाग में पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई।
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे उसे लटका देखा तो शोर मचाया। इसके बाद मामले की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।