फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   College running awareness campaign for admission

Amethi News: प्रवेश के लिए जागरुकता अभियान चला रहा कॉलेज

Fri, 28 Apr 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
College running awareness campaign for admission
जगदीशपुर (अमेठी)। छात्र-छात्राएं तकनीकी पढ़ाई कर रोजगार हासिल करें इसके लिए संजय गांधी पॉलिटेक्निक कॉलेज की ओर से पॉलिटेक्निक चलो अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अलग-अलग विद्यालयों में कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को तमाम टिप्स दिए जा रहे हैं।संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद लखनऊ के प्रभारी सचिव व संजय गांधी पॉलिटेक्निक जगदीशपुर के प्रधानाचार्य राम रतन ने बताया कि राज्य सरकार के पॉलिटेक्निक चलो जागरूकता अभियान के माध्यम से राज्य के समस्त कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 154 राजकीय, 19 अनुदानित तथा 1294 निजी पॉलिटेक्निक संस्थाओं में 77 कोर्स संचालित होते हैं। बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद वर्ष 2023-24 में राज्य के समस्त राजकीय, अनुदानित व निजी पॉलिटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। विभिन्न संस्थानों में संचालित कोर्स का विवरण, कोड, कोर्स ग्रुप, एडमिशन योग्यता व शुल्क आदि की जानकारी वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

बताया कि संजय गांधी राजकीय पॉलिटेक्निक जगदीशपुर का रोजगार-प्लेसमेंट रिकार्ड हमेशा अच्छा रहा है। प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक के साथ 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना है। आवेदन की अंतिम तिथि यह मई है। दो मई से आठ मई तक फार्म में सुधार कर सकते हैं। 22 मई को प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा एक जून से पांच जून 2023 के बीच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed