{"_id":"679e75d9956a7c051b044932","slug":"coaching-operator-missing-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-134078-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में कोचिंग संचालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में कोचिंग संचालक लापता
Sun, 02 Feb 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के कुड़वार में कोचिंग सेंटर का संचालन कर रहा युवक संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को लापता हो गया। घटना के कई घंटे बाद परिजनों को मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवक की बाइक मिली, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुंशीगंज थाना क्षेत्र के किटियावां गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र का पुत्र गंगेश मिश्र सुल्तानपुर जिले के कुड़वार में एक कोचिंग सेंटर का संचालन करता है। शुक्रवार दोपहर गंगेश अपनी बाइक से घर जाने के लिए निकला। काफी देर बाद जब गंगेश घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में गौरीगंज रोड स्थित लखनऊ वाराणसी हाईवे किनारे गंगेश की बाइक खड़ी मिली, लेकिन गंगेश का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसएचओ विवेक सिंह ने कहा कि गुमशुदगी का दर्ज केस दर्ज किया गया है। युवक की तलाश की जा रही है।