फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   cm reviews preparation before pm arrival in amethi

प्रधानमंत्री की रैली से पहले सीएम ने किया निरीक्षण, जुटेगी सवा लाख भीड़

Thu, 28 Feb 2019 10:16 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 28 Feb 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
cm reviews preparation before pm arrival in amethi
सीएम योगी - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन मार्च को प्रस्तावित दौरे से पहले बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा स्थल का निरीक्षण करने कौहार पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व कई मंत्रियों के साथ कौहार पहुंचे सीएम ने कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों व व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएम ने परिसर में ही प्रशासनिक अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनसभा को लेकर अब तक की गई तैयारियों की विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा की। जिले के प्रभारी मंत्री को प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर व्यवस्था को अंतिम रूप देने को कहा।
विज्ञापन


तीन मार्च को गौरीगंज के कौहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होनी है। जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कौहार पहुंचे। यहां बनाए गए अस्थाई हैलीपैड पर पहले सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां से सीएम कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां सबसे पहले कार्यक्रम स्थल के ले-आउट को देखकर प्रभारी डीएम प्रभुनाथ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने निर्माणाधीन मंच पर जाकर पूरे परिसर को देखा। मंच तक के रास्ते की उबड़-ख़ाबड़ भूमि को पूरी तरह समतल कराने के बाद दोबारा मैट बिछाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


सीएम ने रूटवार पार्किंग, पेयजल व जलपान के साथ ही प्रसाधन व भीड़ रोकने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसी परिसर में सीएम ने पार्टी पदाधिकारियों व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सीएम ने विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों को अब तक की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत करने को कहा। सभी विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों ने कार्यक्रम में आने वाले वाहनों व भीड़ की संख्या बताई। प्रदेश अध्यक्ष ने सवा लाख भीड़ की क्षमता वाले मैदान में 70 हजार भीड़ की ही व्यवस्था पर चिंता जताते हुए इसे भरने की सलाह दी। सीएम ने प्रदेश से कार्यक्रम प्रभारी बनाए गए प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल राजा बाबू को जनपद के आसपास की विधानसभा क्षेत्रों से भीड़ लाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी। सीएम ने जिला प्रशासन को शासन की ओर से संचालित योजनाओं (विशेषकर आयुष्मान भारत व पीएम किसान सम्मान निधि योजना) की होर्डिंग्स जिले के प्रत्येक गांव में सूचना विभाग के साथ मिलकर लगवाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed