फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Clouds remained throughout the day, farmers' concern increased

Amethi News: दिनभर छाए रहे बादल, किसानों की बढ़ी चिंता

Fri, 04 Apr 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 04 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, farmers' concern increased
भादर (अमेठी)। मौसम का मिजाज बदल रहा है। आसमान में पूरे दिन बादलों की आवाजाही के साथ मध्यम हवाएं भी चलीं। इससे किसानों की खेत में खड़ी गेहूं की फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने के साथ वर्षा होने की संभावना जता रहा है। ऐसे में किसान मौसम में बदलाव को लेकर गेहूं की कटाई व मड़ाई कर सुरक्षित करने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन




जिले में बुधवार से मौसम के बदले मिजाज और बादलों की आंखमिचौली से किसान परेशान हैं। किसानों के चेहरे पर फसलों को लेकर चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं। किसानों को बारिश होने का डर सता रहा है। ऐसा हुआ तो उनकी मेहनत पानी फिर जाएगा। बृहस्पतिवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। धूप भी आम दिनों से कम तेज रही। कुछ देर में धुंध भी छाई, वहीं हवाएं भी चलने लगीं। इससे किसान गेहूं की फसल को लेकर चिंतित दिखाई दिए। वहीं, किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन



वे बड़े पैमाने पर गेहूं की कटाई कर रहे हैं। साथ ही फसलों को खेत से खलिहान तक पहुंचाने में जुटे हैं। अधिकतर किसान तो कंबाइन से ही गेहूं की फसल की कटाई करवा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होने से तैयार फसलों को नुकसान हो सकता है। बदलते मौसम ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। खेतों से लेकर खलिहानों तक किसानों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव होने से बादलों की आवाजाही शुरू हुई है। आगामी 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने और वर्षा होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed