फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Clearification asked from 939 school principals

939 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से जवाब-तलब

Tue, 13 Jul 2021 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Clearification asked from 939 school principals
गौरीगंज (अमेठी)। शैक्षिक सत्र 2020-21 में स्कूल से जुड़ी आधारभूत सूचना व बच्चों के नामांकन यू-डायस सॉफ्टवेयर पर अपलोड नहीं करने पर 939 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से बीएसए ने नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

नोटिस में तीन दिन में सूचना सॉफ्टवेयर पर अपलोड करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया गया है। सूचना अपलोड नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2020-21 में जिले में बेसिक विभाग से मान्यता प्राप्त व परिषदीय स्कूलों को नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या के साथ ही प्रमोट, फेल, शिक्षक व शिक्षकों की योग्यता, विभागीय योजना से लाभांवित बच्चों की सूचना के साथ स्कूल में मौजूद आधारभूत सूचना यू-डायस प्लस सॉफ्टवेयर पर अपलोड की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना अपलोड करने के लिए निदेशक के निर्देश पर बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी किया था। निर्देश के बावजूद सूचना अपलोड नहीं करने पर मंगलवार को ईएमआईएस इंचार्ज मनीष मिश्र ने मामले की जानकारी बीएसए विनोद कुमार मिश्र को दी।

निर्देशों के बावजूद 939 सूचना अपलोड नहीं करने का मामला प्रकाश में आने बाद बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को अंतिम नोटिस जारी की है। नोटिस में तीन दिन में निर्धारित सॉफ्टवेयर पर सूचना अपलोड करने के साथ जवाब देने का निर्देश दिया है। बीएसए ने सूचना अपलोड नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed