फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Class IV employees staged a rally and demonstrated.

Amethi News: चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने रैली निकाल किया प्रदर्शन

Tue, 04 Nov 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 04 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Class IV employees staged a rally and demonstrated.
कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देते सफाई कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी व सदस्य। स्रोत: संगठन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सोमवार को पंचायत विभाग के कर्मियों ने रैली निकालकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन



महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह की अगुवाई में कर्मियों ने विकास भवन परिसर से रैली निकाली। ज्ञापन में मृतक कर्मियों के आश्रितों की योग्यता अनुसार नियुक्ति, वित्त विभाग की पाबंदी समाप्त कर सभी विभागों में स्वीकृत पदों पर सीधी नियमित भर्ती किए जाने की मांग उठाई। इसके साथ ही एनपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, दैनिक वेतन, वर्कचार्ज, एसई व नियमित कर्मचारियों की सेवाएं जोड़कर ग्रेच्युटी दिए जाने की बात कही है। साथ ही आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मियों का वेतन नियमित करने, सफाई कर्मियों की पे रोल प्रणाली समाप्त कर पदोन्नति नियमावली लागू करने का भी मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन



वहीं आंगनबाड़ी संगिनी, आशा कार्यकर्ता, रसोइया, ग्राम रक्षक चौकीदार और पीआरडी जवान को राज्यकर्मी का दर्जा देने, वन विभाग के वनरक्षक और वन जेआईवी रक्षक को चतुर्थ श्रेणी में पदोन्नति प्रदान करने संग कोविड काल में बंद हुई बीएएनडी व्यवस्था फिर शुरू करने की मांग भी रखी है। इस दौरान संगठन के प्रदेश मंत्री रामनरेश यादव, राजू वाल्मीकि, अजय मौर्य, कामता प्रसाद शर्मा, राम अजोर, देव प्रताप सिंह, विमल कुमार, मनोराम यादव, सुनील मौर्य व राम तीरथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed