फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   City's cleanliness system exposed due to rain

Amethi News: बारिश से शहर की सफाई व्यवस्था की खुली पोल

Thu, 01 Aug 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
City's cleanliness system exposed due to rain
अमेठी सिटी। विदाई से पहले जुलाई महीना राहत दे गया। शहर से लेकर देहात तक कहीं तेज और कहीं हल्की मध्यम बरसात हुई। बरसात से सूख रही फसलों को संजीवनी मिल गई। हालांकि बारिश ने सफाई व जलनिकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। नालियां चोक होने से सड़क पर गंदा पानी बहता रहा। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई सरकारी कार्यालयों में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

रास्तों पर भरे पानी से आवागमन में परेशानीगौरीगंज शहर के स्टेशन मार्ग, ओवरब्रिज के नीचे, सीएमओ कार्यालय, डाक बंगला, जिला अस्पताल परिसर सहित कई स्थानों पर बारिश का पानी इकट्ठा हो गया। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरीगंज कस्बे में अधूरी पड़ी नाली ने परेशानी बढ़ा दी। चौक बाजार, माधवपुर, सब्जी मंडी, बीआरसी दफ्तर चिक मंडी सहित मोहल्ले में जलभराव हो गया। लोगों को मजबूरी में गंदे पानी से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

जलमग्न हुए सरकारी कार्यालय परिसर अमेठी। तेज बारिश से तहसील, कोतवाली, रामलीला मैदान, बीआरसी कार्यालय परिसर, पशु चिकित्सालय, जूनियर हाई स्कूल परिसर पानी से लबालब हो गया। कर्मचारियों के साथ ही वहां जाने वाले अन्य लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। ककवा रोड सहित शहर के कुछ और मोहल्ले के लोगों को परेशानी हुई। ककवा रोड पर बने फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। राहगीर कीचड़ के बीच से आने-जाने को मजबूर दिखे। हालांकि, बारिश से किसानों को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका जायस परिसर में भरा पानी
जायस। तेज बारिश से नगर पालिका परिषद कार्यालय के परिसर में पानी भर गया। इससे कार्यालय जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बहादुरपुर मोहनगंज मार्ग पर बनी पांच दुकानों में पानी भर गया। मौलवी कलां गांव में सड़कें जलमग्न हो गई हैं। जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इनसेट
बारिश से हुआ कीचड़
इन्हौना। क्षेत्र के सेमरौता, शिवरतन गंज, कुकहा रामपुर, टिकरी, रामपुर पवारां गांवों में बारिश से जलभराव व कीचड़ हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खेती किसानी को लेकर किसान खुश दिखाई पड़े।


सूख रही फसलों को फायदा
भादर (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र में बुधवार की सुबह रुक-रुक कर हो रही रिमझिम फुहारों से धान की फसल के साथ ही अन्य फसलों को फायदा हुआ है। राम कुमार सिंह, रामफेर यादव, सुनील तिवारी, संतलाल पाल सहित क्षेत्र के किसानों ने कहा कि बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिल गई है। क्षेत्र में बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed