फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fire breaks out in warehouse under suspicious circumstances

Amethi News: गोदाम में संदिग्ध हालात में लगी आग

Sun, 18 Oct 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 18 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in warehouse under suspicious circumstances
जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीटीईडी के गोदाम में लगी आग से जला सामान। स्रोत: स्थानीय नागरिक
जगदीशपुर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीटीईडी के गोदाम में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कंप्यूटर, मशीनें, लैब उपकरण, फर्नीचर और तैयार उत्पाद समेत अन्य सामान जल गया। संस्थान ने करीब 45 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन



संस्थान के निदेशक इंजीनियर संजय सिंह के अनुसार सुबह करीब 10 बजे राहगीरों ने गोदाम से धुंआ उठता देखा। इसकी जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गोदाम की बगल की खिड़की टूटी मिली। उसके पास आग जलाने के निशान भी दिखाई दिए। गोदाम में कौशल प्रशिक्षण से जुड़े कंप्यूटर, प्रिंटर, प्रयोगशाला उपकरण, मशीनें, फर्नीचर, सीसीटीवी उपकरण और खाद्य प्रसंस्करण व लेदर सेक्टर के तैयार उत्पाद रखे थे।
विज्ञापन


आशंका जताई कि अज्ञात लोगों ने गोदाम में घुसने के इरादे से खिड़की तोड़ने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर आग लगा दी। अग्निशमन अधिकारी जगदीशपुर ओपी सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed