{"_id":"6ad3ca8875502e4a19053a4e","slug":"crossing-remained-closed-for-11-hours-commuters-faced-inconvenience-amethi-news-c-96-1-ame1015-178384-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 11 घंटे बंद रही क्रॉसिंग, राहगीरों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 11 घंटे बंद रही क्रॉसिंग, राहगीरों को परेशानी
Sun, 18 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर के मां अहोरवा भवानी धाम स्टेशन की क्रॉसिंग के पास हो रहा मरम्मत कार्य। स्रोत: स्थानीय न
सिंहपुर। मां अहोरवा भवानी धाम स्टेशन की क्रॉसिंग शनिवार को 11 घंटे बंद रहने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। सुबह आठ से शाम सात बजे तक सड़क यातायात बंद रहा। लोगों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ा। हालांकि इस दौरान किसी भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित यह समपार एनएच-56 से शुकुलबाजार जाने वाले मार्ग पर है। ट्रैक का पैरामीटर खराब होने के कारण उसे बदलने के लिए संचालन विभाग से ब्लॉक की स्वीकृति ली गई थी। इसके बाद शनिवार सुबह आठ से शाम सात बजे तक मरम्मत कार्य कराया गया। क्रॉसिंग बंद होने से इधर की ओर जाने वाले लोगों को करीब 10 किमी घूमकर जाना पड़ा। वहीं बाजार और स्कूल के लिए जगदीशपुर जाने वाले लोगों को दुल्हनपुर इंटर कॉलेज के पास से होकर करीब पांच किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
रामलाल ने बताया कि क्रॉसिंग बंद होने से जरूरी काम के लिए करीब 10 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा। दुकानदार महेश कुमार ने बताया कि बाजार पहुंचने के लिए दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ा। छात्रा नेहा ने बताया कि स्कूल जाने के लिए दुल्हनपुर के पास से होकर जाना पड़ा। राहगीर सुरेश कुमार ने बताया कि रोजाना इसी रास्ते से आवागमन होता है। क्रॉसिंग बंद होने से दूसरे मार्ग से जाना पड़ा।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि काम पूरा होने के बाद क्रॉसिंग को सड़क यातायात के लिए खोल दिया गया। इस दौरान किसी भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।