{"_id":"66d4e83db08b50c3a604d754","slug":"chowkidars-have-not-received-honorarium-for-six-months-amethi-news-c-96-1-ame1002-124751-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चौकीदारों को छह माह से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चौकीदारों को छह माह से नहीं मिला मानदेय
Mon, 02 Sep 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। वन विभाग के अधीन कादूनाला वन परिक्षेत्र में कार्यरत चौकीदारों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे चौकीदार आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं।
वन के अधीन संचालित कादूनाला स्थित वन परिक्षेत्र में कंजास निवासी जय बहादुर यादव के साथ अलग-अलग गांवों के राम नरेश, त्रिभुवन, लक्षमण सिंह चौकीदार के रूप में कार्य करते हैं। जय बहादुर ने बताया कि पिछले छह माह से उन्हें मानदेय नहीं मिल रहा है। 17 अगस्त को डीएम निशा अनंत के समक्ष संपूर्ण समाधान दिवस में पेश होकर मानदेय दिलवाने की मांग की थी।
डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारी को तत्काल भुगतान करने को कहा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जय बहादुर ने बताया कि मानदेय नहीं मिलने से घर का खर्चा नही चल पा रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मानदेय दिलवाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बजट आ गया है। जल्द ही सबके खाते में मानदेय का भुगतान किया जाएगा।