{"_id":"6928a11de859a004c8012e44","slug":"choose-a-career-according-to-your-interest-amethi-news-c-96-1-ame1002-153246-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रुचि के अनुसार करें कॅरिअर का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रुचि के अनुसार करें कॅरिअर का चयन
Fri, 28 Nov 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
उमारमण राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कॅरिअर मेले में मौजूद छात्राएं। स्त्रोत : स्कूल
जामों। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जाना स्थित उमारमण राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित कॅरिअर मेले में विद्यार्थियों ने भविष्य की दिशा तय करने संबंधी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों ने विद्यार्थी जीवन से जुड़ी चुनौतियों, तैयारी की रणनीति समझाई।
मुख्य अतिथि सीएचसी जामों के अधीक्षक डॉ. मुशीरुद्दीन रहे। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया कि इस क्षेत्र में सेवा और संवेदनशीलता महत्वपूर्ण आधार हैं। विशिष्ट अतिथि राजकीय हाईस्कूल सरमें के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रसाद ने शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में उपलब्ध संभावनाओं पर प्रकाश डाला। एफडीडीआई फुरसतगंज की कोऑर्डिनेटर प्रिया सिंह ने डिजाइन, फुटवियर और टेक्निकल क्षेत्रों में बढ़ते रोजगार अवसरों के बारे में जानकारी दी।
निरीक्षक मीरा कुशवाहा और महिला आरक्षी शुचिता सोमवंशी, नीलू पाल और वैशाली ने पुलिस सेवा में भर्ती प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और महिलाओं के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। पत्रकारिता, समाजसेवा और उद्योग क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कॅरिअर नोडल कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार यादव ने बच्चों से आग्रह किया कि वे अपनी रुचि और योग्यता को ध्यान में रखते हुए कॅरिअर का चयन करें। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक अजय प्रकाश वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा, सन्नी मिश्रा, प्रवेश पांडेय, कार्यालय कर्मी कृष्ण कुमार, राम अवध, मनोज पांडेय, व्यावसायिक शिक्षक राकेश मौर्य आदि मौजूद रहे।