फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children reached school drenched in rain

Amethi News: बारिश में भीगते हुए बच्चे पहुंचे स्कूल, प्रार्थना सभा के बाद हुई छुट्टी

Sat, 28 Sep 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Children reached school drenched in rain
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में अवकाश की घोषणा होने से पहले ही बड़ी संख्या में बच्चे रिमझिम बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंच गए। जहां छात्र संख्या कम होने के बाद भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। करीब साढ़े आठ बजे अवकाश घोषित हुआ। ऐसे में स्कूल से दोबारा घर लौटने में बच्चे भीग गए। वहीं, शिक्षकों की सूचना पर कुछ अभिभावक भी स्कूल पहुंचे और बच्चों को साथ ले गए।
विज्ञापन



जिले में बृहस्पतिवार की रात से ही बारिश हो रही थी। शुक्रवार को सुबह स्कूल जाने के समय करीब सात बजे बारिश कुछ कम हुई। इसके चलते स्कूल के आसपास रहने वाले बच्चे भीगते हुए विद्यालय पहुंच गए। परिषदीय व निजी विद्यालयों के शिक्षक भी समय पर पहुंचे। वहीं, कई शिक्षक व बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल नहीं गए। फिलहाल बारिश तेज होने के बाद बीएसए संजय तिवारी ने बारिश के चलते कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय बंद करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


सुबह साढ़े आठ बजे तक आदेश की पुष्टि होने के बाद बच्चों को बारिश के बीच में छोड़ना भी शिक्षकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। कई जगह प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दोपहर दो बजे तक बच्चों को बारिश रुकने का इंतजार करना पड़ा। वहीं कई निजी विद्यालयों में बस से जाने वाले बच्चों को अवकाश नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed