फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children kept waiting for mid-day meal till 12 o'clock

Amethi News: 12 बजे तक मिड-डे-मील का इंतजार करते रहे बच्चे

Mon, 14 Aug 2023 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Children kept waiting for mid-day meal till 12 o'clock
अमेठी। परिषदीय स्कूल में संचालित मध्याह्न भोजन योजना जिम्मेदारों की मनमानी का शिकार हो रही है। प्राथमिक स्कूल त्रिसुंडी में सोमवार को 12 बजे तक बच्चों को भोजन नहीं देने की शिकायत प्रधान प्रतिनिधि ने की। शिकायत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग पूरे प्रकरण की जांच करा कार्रवाई करने में जुटा गया है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत छह से 14 वर्ष आयु के बच्चों को शिक्षित करने के लिए परिषदीय स्कूल में निशुल्क पाठ्यपुस्तकों के साथ यूनिफाॅर्म का अनुदान दिया जाता है। तो मध्यान्ह भोजन के तहत बच्चों को मेन्यू के अनुसार दोपहर का भोजन साढ़े दस बजे दिया जाता है। सोमवार को फल भी वितरित किया जाता है। भादर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल त्रिसुंडी में मध्यान्ह भोजन अवधि बीत जाने के बावजूद बच्चों को भोजन नहीं मिला। दोपहर 12 बजे के बाद तक बच्चे खाने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर प्रधानपति स्कूल पहुंचे। ग्राम प्रधान ऊषा सिंह के प्रतिनिधि विपिन सिंह ने बच्चों से जानकारी ली तो पता चला कि चावल और सब्जी भोजन में मिलनी है। लेकिन अब तक भोजन नहीं मिला है। इतना ही नहीं फल का वितरण नहीं किया गया है। 12 बजे तक बच्चों को भोजन न मिलने की पुष्टि के बाद प्रधानपति ने मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग से करते हुए बच्चों के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में स्कूल में प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित रहने की भी बात कही है। शिकायत मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा गया। शिकायत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग मामले की जांच में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुई थी कुछ देरी
प्रधानाध्यापिका रेशमा सिंह ने बताया कि सोमवार को मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन बना था। बच्चों को फल वितरित किए गए थे। एमडीएम में मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन भी दिया गया है। सिलिंडर खत्म होने के कारण कुछ विलंब हुआ था।


मिली शिकायत, जांच के बाद होगी कार्रवाई
भादर के कंपोजिट स्कूल त्रिसुंडी में एमडीएम विलंब से वितरित होने की शिकायत प्राप्त हुई है। जिला समन्वयक एमडीएम व बीईओ की टीम गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed