{"_id":"68f2922017ac0ea4ec08dc51","slug":"child-dies-after-being-hit-by-rotavator-amethi-news-c-96-1-ame1002-150606-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रोटावेटर की चपेट में आया बालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रोटावेटर की चपेट में आया बालक, मौत
Sat, 18 Oct 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
कमरौली। जगदीशपुर के पूरे लाला का पुरवा मौजा मिश्रौली गांव निवासी कल्लू मिस्त्री के बेटे अंकुश (10) की शुक्रवार को रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। कल्लू के मुताबिक वह खेत की जोताई रोटावेटर से करा रहे थे।
अंकुश ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। पैर फिसलने से वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। जब तक चालक ट्रैक्टर रोकता, तब तक अंकुश की मौत हो चुकी थी। बालक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)