{"_id":"65cfbbf9c06cdc601a01c132","slug":"chicken-company-filed-a-case-against-the-farmer-amethi-news-c-96-1-brp1002-113756-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मुर्गा कंपनी ने किसान पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मुर्गा कंपनी ने किसान पर दर्ज कराया केस
Sat, 17 Feb 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रतापगढ़ के डलमऊ की जेबी ग्रुप मुर्गा कंपनी ने किसान को चूजे व फ्री मेडिसिन दी थी। जिसे तैयार करके कंपनी को लौटाना था। आरोप है कि मुर्गा पालक किसान ने 2.95 लाख के मुर्गे मनमाने तरीके से बेच लिए। कंपनी ने किसान पर केस दर्ज कराया है।
मुर्गा फार्मिंग कंपनी के शाखा प्रबंधक अंकुर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर किसान पर चोरी से मुर्गा बेचने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में लिखा है कि अमेठी के सचिन बहादुर सिंह ने कंपनी के साथ एग्रीमेंट किया था। इसके तहत चूजे को मुर्गा बनाकर कंपनी को देना होता है। कंपनी अपनी शर्तों पर उसे बेचती है।
आरोप है कि सचिन को कंपनी ने 15 दिसंबर को एग्रीमेंट के तहत 3999 चूजा दिया था। इसमें163 चूजे मर गए थे, शेष 3836 चूजा फार्म पर मौजूद था। कुल चूजोें का वजन 13 फरवरी को 4219.6 किलोग्राम था। आरोप है कि किसान ने एग्रीमेंट की अवहेलना करते हुए शेष 3836 मुर्गों को चोरी से बेच दिया। जिसकी कीमत 2,95,372 रुपये बताई है। थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।