फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chheeda crossing remained closed, people reached their destination after traveling long distances

Amethi News: बंद रही छीड़ा क्रॉसिंग, लंबी दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंचे लोग

Sun, 23 Jun 2024 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 23 Jun 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Chheeda crossing remained closed, people reached their destination after traveling long distances
क्रॉसिंग पर हो रहा मरम्मत कार्य
भादर(अमेठी)। शनिवार को पीपरपुर-कोहंडौर रेलवे स्टेशन के मध्य रेल गेट संख्या 44 सी- छीड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के चलते शनिवार सुबह आठ से शाम पांच बजे तक बंद रही। इससे बड़ी संख्या में राहगीर और वाहनों सवारों को बंद क्रॉसिंग से वापस होना पड़ा। वाहन सवारों का कहना रहा कि आठ से दस किलोमीटर का चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंच सके। रविवार को भी मरम्मत कार्य होने से क्रॉसिंग बंद रहेगी।
विज्ञापन


पीपरपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले अयोध्या-प्रयागराज रेल ट्रैक के छीड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे मरम्मत कार्य करवा रहा है। शनिवार मरम्मत कार्य की शुरुआत हुई, जिससे आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। छीड़ा से भादर की तरफ निजी वाहनों व राहगीरों को 11 किमी अतिरिक्त चक्कर लगाकर रामगंज , दुर्गापुर होते हुए वया पीपरपुर से भादर जाना पड़ा। कुछ लोग आठ किमी का चक्कर लगाकर छीड़ा से रामगंज होते हुए अग्रेसर वाया सांगापुर अयोध्यानागर के रास्ते भादर पहुंचे। भादर से रतापुर होकर ढेमा के रास्ते छीड़ा होते हुए कोहंडौर- प्रतापगढ़ की तरफ जाने वाले लोगों को क्रॉसिंग से वापस होकर ढेमा से अग्रेसर रामगंज होते हुए 10 किमी का चक्कर काटकर गंतव्य को जाना पड़ा।
विज्ञापन


ई- रिक्शा चालकों की रही चांदी
छीड़ा से आलमपुर, ढेमा, मंगरा, मवैया, बासुदेवपुर, बहादुरपुर आदि गांवों में आने-जाने वाले लोगों को ई-रिक्शा चालकों द्वारा छीड़ा चौराहे से बैठाकर छीड़ा गेट पर छोड़ा जा रहा था। गेट के दूसरी तरफ खड़े ई- रिक्शा चालक उन्हें रिसीव कर सवारियों को गंतव्य स्थल तक छोड़ रहे थे। ई रिक्शा चालकों की खूब चांदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर बोले, आठ किमी का चक्कर लगा पहुंचे
भादर निवासी अजय सिंह गांधी ने बताया कि बाइक से छीड़ा फाटक पहुंचा तो देखा गेट बंद था। वापस ढेमा होकर अग्रेसर होते हुए रामगंज के रास्ते कोहंडौर गया। उन्हें अतिरिक्त लगभग 10 किमी का चक्कर लगाना पड़ा। सोनारी के संजय तिवारी कहते हैं कि वे बाइक से छीड़ा जा रहे थे। गेट पर देखा तो कार्य चल रहा था। वापस अग्रेसर होकर रामगंज के रास्ते छीड़ा गया। आधे घंटे के समय की बर्बादी हुई साथ ही आठ किमी का चक्कर लगाना पड़ा। छीड़ा के प्रधान विनोद कनौजिया कहते हैं कि गेट असुरक्षित होने से मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिस वजह से गेट बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed