फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chhedilal's body was found abandoned, investigation started

Amethi News: छेदीलाल का था लावारिस मिला शव, जांच शुरू

Wed, 24 Jul 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 24 Jul 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Chhedilal's body was found abandoned, investigation started
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र में भोलाई कला गांव के पास माइनर नहर के किनारे सोमवार की देर रात मिले अज्ञात युवक की मंगलवार को पहचान हो गई है। मृतक दो दिन पूर्व से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने पहचान थाना क्षेत्र के थानाक्षेत्र के पूरे रानी मजरे बारकोट निवासी 36 वर्षीय छेदीलाल वर्मा के रूप में की है। वह किसान था। मृतक के बेटे गंगा प्रसाद ने पहचान करते हुए बताया कि पिता दो दिन पहले शनिवार को घर से अचानक लापता हो गए थे। काफी खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चला था। सोमवार देररात कुछ लोगों ने भोलाई कलां गांव के पास माइनर नहर के किनारे शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। घटना को लेकर लोगों को कई तरह की आशंकाएं हैं।
विज्ञापन

वह अपने गांव से करीब सात किमी दूर कैसे पहुंचा। मृतक के परिवार में बेटा अर्जुन, पुत्री गुढ़ा देवी, शीला देवी व पत्नी निर्मला, मां गंगादेई हैं। घटना के बाद से सभी का रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी तक परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed