फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chhattisgarh CM's helicopter could not land

नहीं उतर सका छत्तीसगढ़ के सीएम का हेलीकॉप्टर

Tue, 22 Feb 2022 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh CM's helicopter could not land
सिंहपुर/इन्हौना (अमेठी)। सिंहपुर ब्लॉक के जैतपुर स्थित सूर्यपाल अग्निहोत्री इंटर कॉलेज में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का हेलीकॉप्टर तकनीकी कारणों से नहीं उतर सका। कांग्रेस ने इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। बाद में सीएम ने मोबाइल फोन से लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन

भूपेश बघेल ने कहा कि बीते पांच साल से महंगाई चरम पर है। किसान परेशान है। महिलाएं अपनी गृहस्थी नहीं चला पा रहीं। किसान अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं पा रहा है। छुट्टा मवेशी किसान की फसल चौपट कर रहे हैं। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। कृषि लागत में बेतहाशा वृद्धि हुई है। किसान की आय दोगुनी करने का दम भरने वाली भाजपा सरकार किसानों को बहुत पीछे धकेल दिया है। अधिकारी बेलगाम हैं।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का बोलबाला है। महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ चुका है। शिक्षा चौपट हो गई है। हमारी नेता प्रियंका वाड्रा किसानों के लिए, महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए, तमाम तरह की योजनाएं लेकर आ रही हैं। इसमें प्रत्येक किसान को उपज का न्यूनतम सरकारी समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। इसी तरह गन्ने का मूल्य 400 प्रति क्विंटल मिलेगा। किसान की हालत सुधरेगी। सभी किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सभा को कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप सिंघल, कमलेश अग्निहोत्री, अशोक सैनी, परमानंद मिश्र, कर्ण बाजपेयी, करुणेश अग्निहोत्री, राकेश मिश्र, शकील, जहीर अहमद, वैभव मिश्र व सुरेश त्रिवेदी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं उतर सका हेलीकॉप्टर
सूर्यपाल अग्निहोत्री इंटर कॉलेज मैदान में 2:50 बजे भूपेश बघेल का कार्यक्रम निर्धारित था। उनका हेलीकॉप्टर 3:27 बजे पहुंचा। पायलट ने दो बार हेलीकॉटर को लैंड कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष परमानंद मिश्र ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हेलीपैड बनाने में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा नही किया गया। इसके चलते हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका। उन्होंने प्रशासन से लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को निलंबित करने की मांग की है।

लगाए योगी-मोदी मुर्दाबाद के नारे
जनसभा में हेलीकॉप्टर न उतर पाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रत्याशी प्रदीप सिंघल ने लोगों को समझाते हुए कहा कि प्रशासन की बेरुखी से कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटेगा। हमारे कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। इससे उनको कमजोर नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed