फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chariot vehicle left for family planning awareness

Amethi News: परिवार नियोजन जागरुकता को सारथी वाहन रवाना

Sun, 09 Jul 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 09 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chariot vehicle left for family planning awareness
गौरीगंज(अमेठी)। परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता लाने के लिए शनिवार को सभी सीएचसी से सारथी वाहन रवाना किया। इसी क्रम में जगदीशपुर सीएचसी में सीएमओ डा. अंशुमान सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जनमानस को परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में आगामी 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विश्व जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े के प्रचार प्रसार के लिए परिवार नियोजन प्रोटेकाल युक्त बैनर सहित सारथी वाहन को रवाना किया गया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से परिवार नियोजन कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इन वाहनों के माध्यम से लोगाें को परिवार नियोजन के फायदे बताकर उसके प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ के साथ ही चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सीएचसी अमेठी के अधीक्षक डॉ आलोक तिवारी, संग्रामपुर में अधीक्षक डा. संतोष सिंह, भेटुआ में अधीक्षक डा. अभिमुन्यु, मुसाफिरखाना में डॉ आलोक मिश्र व गौरीगंज में डॉ राजीव सौरभ समेत सभी अधीक्षकों ने सारथी वाहन को रवाना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed