फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chairman candidate's husband thrashed Safai Nayak, protest

Amethi News: चेयरमैन प्रत्याशी के पति ने सफाई नायक को पीटा, प्रदर्शन

Thu, 13 Jul 2023 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chairman candidate's husband thrashed Safai Nayak, protest
विरोध प्रदर्शन करते सफाई कर्मी
अमेठी। नगर पंचायत में तैनात सफाई नायक की बुधवार को चेयरमैन प्रत्याशी पति ने सफाई करने के दौरान जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने केस दर्ज किया। चालान नहीं भेजने पर बृहस्पतिवार को सफाई कर्मी प्रदर्शन करने लगे। अफसरों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में पाबंद कर आरोपी का चालान कर दिया। एसडीएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अमेठी नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ तोपखाना मोहल्ला निवासी मो. आरिफ नगर पंचायत कार्यालय में सफाई नायक के पद पर कार्य करते हैं। मो. आरिफ बुधवार शाम सफाई कर्मियों की टोली ले जाकर वार्ड नंबर-एक में सफाई कार्य करवा रहे थे। किसी बात से नाराज होकर शहर के गौरीगंज रोड पुराना रायपुर फुलवारी निवासी महेश सोनी पहुंचे। गालीगलौज करते हुए डंडे से सफाई नायक पीट दिया। सफाई नायक का आरोप है कि इससे पूर्व भी कई सफाई कार्य बाधित कर कर्मियों से अभद्रता कर उन्हें भगा दिया। सफाई कर्मी ने थाने में मामले की सूचना दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार की सुबह सफाई नायक से मारपीट किए जाने की बात अन्य कर्मियों को पता चली तो वह आक्रोशित हो गए। सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सफाई कर्मियों का कहना था कि जब तक आरोपी को जेल नहीं भेजा जाता तब तक वह कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करेंगे। पुलिस ने महेश सोनी को शांतिभंग में पाबंद करते हुए गिरफ्तार कर एसडीएम के यहां चालान भेज दिया। महेश सोनी की पत्नी बीते निकाय के चुनाव में निर्दल अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है। एसडीएम प्रीति तिवारी ने जमानत याचिका खारिज का पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इसके बाद कर्मचारी वापस काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सत्ता पक्ष के दबाव में जेल भेजने का आरोप
अमेठी। महेश सोनी के बचाव में पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल समर्थकों के साथ तहसील पहुंचे। कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में प्रशासन ने महेश को जेल भेजा है। महेश के घर के सामने जेसीबी से जबरन नाली खुदाई के बहाने निर्माण तोड़ा गया। शाम को दोबारा जेसीबी ले जाकर तोड़ने का प्रयास किया गया। कहा कि महेश सोनी थाने तहरीर गए तो पुलिस ने दबाव में थाने में बिठाकर मुकदमा लिख दिया और जेल भेज दिया गया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, लोहा सिंह ने भी सत्ता पक्ष के दबाव में प्रशासन पर काम करने का आरोप लगाया।




सफाई कर्मियों के साथ मारपीट किया जाना गलत है। सफाई कर्मी केस दर्ज किए जाने की मांग को लेकर आंदोलित थे। केस दर्ज होने के बाद सफाई कर्मी काम पर लौट आए हैं।
-अंजू कसौंधन, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed