फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Central team learned the truth about filariasis campaign

Amethi News: केंद्रीय टीम ने फाइलेरिया अभियान का जाना सच

Thu, 22 Feb 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 22 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Central team learned the truth about filariasis campaign
अमेठी। फाइलेरिया अभियान की हकीकत परखने के लिए बुधवार को पहुंची केंद्रीय टीम ने गांवों में जाकर लोगों से संवाद किया। दवाओं के खाने के बारे में जानकारी ली। बाद में अधिकारियों से भी फीडबैक लिया।स्वास्थ्य विभाग जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चला रहा है। अब तक 11 लाख से अधिक लोगों को दवा खिलाने का दावा विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य टीम मुसाफिरखाना के पिंडारा गांव पहुंची। टीम ने यहां पर स्थानीय लोगों से संवाद किया। दवा खिलाई गई या नहीं, इसके बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम सीएचसी पहुंची।
विज्ञापन

स्थानीय अधिकारियों से अभियान की स्थिति जानने के बाद टीम सीधे जिला मुख्यालय पहुंची। यहां पर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



ओपीडी में सर्दी जुकाम के मरीज ज्यादा
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 328 मरीज सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित रहे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ हनुमान प्रसाद के पास 125 से ज्यादा मरीज कमर दर्द, जोड़ों के दर्द, घुटनों के दर्द एवं कंधे के दर्द के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जनरल फिजिशियन के पास जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। वहीं बाल रोग विभाग में जुकाम-बुखार खांसी के साथ कोल्ड डायरिया के मरीज भी आने लगे हैं। जिला अस्पताल के जनरल फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय का कहना है कि हृदय रोगी विशेष सतर्क रहें। दवा लेने में कोताही न बरतें। नमक कम मात्रा में लें क्योंकि सर्दी में बीपी तेजी से बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed