फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CBSE: Mathematics exam to be held today

सीबीएसई : आज होगी गणित की परीक्षा

Tue, 17 Feb 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 17 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Mathematics exam to be held today
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की गणित विषय की परीक्षा होगी। इस परीक्षा केंद्र पर डीएवी एचएएल कोरबा, एसपीएस गौरीगंज, यशोदा मेमोरियल पब्लिक स्कूल अमेठी, आनंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टिकरी और सैनिक स्कूल कौहार के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन



311 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें गणित स्टैंडर्ड के 215 और गणित बेसिक के 96 परीक्षार्थी होंगे। परीक्षा प्रभारी हरिशंकर पांडेय ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह नौ से 10 बजे तक परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी छात्र को अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन



परीक्षार्थियों को पेन, पेंसिल, रबर जैसी स्टेशनरी पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट में लानी होगी, साथ ही पानी की बोतल भी पारदर्शी होनी चाहिए। प्रश्नपत्र सुबह 10:15 बजे वितरित किए जाएंगे, जिसके लिए 15 मिनट का पढ़ने का समय दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजकर सहयोग का अनुरोध किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed