फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   cash

रिटायर्ड शिक्षक के बैग से उड़ाए 70 हजार

Fri, 09 Apr 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
cash
अमेठी। शहर स्थित एक बैंक शाखा में बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के बैग से 70 हजार रुपये पार कर दिए। यह घटना क्षेत्र के नौगिरवा निवासी भोलाराम के साथ हुई। संग्रामपुर के गांव मड़ौली स्थित परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद से 31 मार्च 2020 को रिटायर हुए भोलाराम के घर में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

खरीदारी करने के लिए शुक्रवार को भोलाराम शहर स्थित एसबीआई बैंक से पैसा निकलवाने आए थे। खाते से निकाले गए 70 हजार रुपये निकालकर बैग में रखने के बाद भोलाराम पासबुक प्रिंट कराने लगे। इसी बीच उचक्कों ने बैग काट कर पैसे उड़ा दिए। कागजात रखने के लिए उन्होंने बैग खोला तो पैसे गायब थे। पीड़ित शिक्षक ने घटना की सूचना तत्काल शाखा प्रबंधक और फिर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज से उचक्कों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed