फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case will be registered on the sale of drugs

Amethi News: नशीली दवाओं की बिक्री पर दर्ज होगा केस

Wed, 31 May 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 31 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case will be registered on the sale of drugs
अ​धिकारियों को शपथ दिलाते जिला​धिकारी - फोटो : अ​धिकारियों को शपथ दिलाते जिला​धिकारी
गौरीगंज (अमेठी)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर कलेक्ट्रेट में शपथ ग्रहण के साथ कार्यक्रम तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 21 जून तक चलने वाले तंबाकू मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने मेडिकल स्टोर व किराने की दुकानों पर नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के दिए निर्देश।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई एवं तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीएम ने कहा कि तंबाकू का सेवन न करें एवं अपने आसपास के लोगों को भी इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। कहा कि तंबाकू के सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है।
विज्ञापन

डीएम ने पुलिस, आबकारी, ड्रग इंस्पेक्टर तथा अन्य प्रवर्तन वाले विभागों को मेडिकल स्टोर व किराने की दुकानों पर कफ सिरप, नशे के इंजेक्शन व अन्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने की बात कही। बीएसए को स्कूल व कॉलेजों में तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में वृहद जागरूकता अभियान चलाने के साथ आसपास नशीले पदार्थ बिक्री की दुकानों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ विमलेंदु शेखर ने बताया कि 21 जून 2023 तक तंबाकू मुक्त युवा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, शिक्षण संस्थानों पर तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम एके सिंह, एएसपी हरेंद्र सिंह, सीवीओ डॉ जेपी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी आरके वर्मा, बीएसए संगीता सिंह व एसीएमओ डॉ राम प्रसाद समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed