{"_id":"6585dfabb5f3deb2010dba64","slug":"case-registered-against-three-including-husband-in-case-of-death-of-married-woman-amethi-news-c-96-1-ame1002-10914-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विवाहिता की मौत मामले में पति समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विवाहिता की मौत मामले में पति समेत तीन पर केस दर्ज
Sat, 23 Dec 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। दो दिन पूर्व मायके से ससुराल आई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है। मुसाफिरखाना के कपूरचंद्रपुर निवासी ओम प्रकाश ने अपनी बहन राजकुमारी का विवाह 2017 में जामो थाने के रानीपुर कटारी गांव निवासी कृष्णा से की थी। राजकुमारी का पति कृष्णा परदेश में रहकर जीवन यापन करता है। दो दिन पूर्व कृष्णा परदेश से आया। ससुराल जाकर वह पत्नी को लेकर लाया था।बुधवार की रात कृष्णा बृहस्पतिवार सुबह सोकर उठा तो राजकुमारी को कमरे के अंदर फंदे से लटका देखकर उसके होश उड़ गए।
विवाहिता के भाई ओम प्रकाश ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न करने पर बहन की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगा पति कृष्णा समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच व कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विवाहिता के भाई ओम प्रकाश ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न करने पर बहन की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगा पति कृष्णा समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच व कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन