फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case on 15 including five nominated in assault case

Amethi News: मारपीट मामले में पांच नामजद सहित 15 पर केस

Sun, 28 May 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Case on 15 including five nominated in assault case
इन्हौना (अमेठी)। खेत में पानी भरने को लेकर थाना शिवरतनगंज के गोयन गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमे आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने पांच नामजद के साथ ही 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव गोयन निवासी मोहन लाल ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि खेत में लोग जबरदस्ती पानी भर रहे थे, जब रोका तो उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। यही नहीं दबंगों ने रेखा देवी, सुशीला, काजल, राम दुलारी, प्रेमावती की भी पिटाई की। थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पांच नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed