फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case of robbery and kidnapping against 12 including husband of Gauriganj Municipality President

Amethi News: गौरीगंज नगर पालिका अध्यक्ष के पति सहित 12 पर लूट व अपहरण का केस

Mon, 22 Apr 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case of robbery and kidnapping against 12 including husband of Gauriganj Municipality President
अमेठी सिटी। गौरीगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के पति दीपक सिंह सहित 12 के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा विधायक के भतीजे ने मारपीट, अपहरण, लूटपाट सहित अन्य आरोप लगाया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरीगंज के मऊ गांव निवासी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने न्यायालय के आदेश से गौरीगंज थाने में केस दर्ज कराया है। अरुणेंद्र ने बताया कि वह सपा विधायक का भतीजा है। 10 मई 23 को गौरीगंज के जामो रोड पर स्थित एक ढाबे पर अपने साथी दीपक कुमार के साथ चाय पीने गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, तभी दीपक सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने जमकर पीटा, इसके बाद सफल नहीं हुए तो एसयूवी गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया। इस पर भी नहीं माने तो गाड़ी में इन लोगों ने अरुणेंद्र सिंह व दीपक की जमकर पिटाई की। साथ ही दोनों के मोबाइल, नकदी, घड़ी, सोने की चेन आदि लूट ली। पिटाई से जब दोनों बेहोश हो गए तो मरणासन्न समझ कर गौरीगंज के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन

दोबारा जान से माने की गई थी कोशिश
पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर विधायक थाने पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। होश में आने पर वह दोनों थाने की ओर निकले, लेकिन आरोपियों ने फिर से घेराबंदी कर जान से मारने की कोशिश की गई। किसी तरह बचने के बाद दोनों पीड़ितों ने गौरीगंज में इलाज कराया। वहां से लखनऊ रेफर किया गया। न्यायालय के आदेश पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरीगंज कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि गौरीगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के पति दीपक सिंह समेत 12 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले भी दर्ज हैं मुकदमा
- 10 मई 2023 को निकाय चुनाव के दौरान गौरीगंज में विवाद हुआ था। मारपीट के साथ पथराव हुआ था। कोतवाली में विधायक ने अपनी कनपटी पर पिस्टल तक लगा ली थी। उस वक्त दीपक सिंह की तहरीर पर विधायक राकेश प्रताप सिंह, विधायक के बड़े भाई बड़े भाई दिनेश प्रताप सिंह व सुरेश प्रताप सिंह, छोटे भाई उमेश प्रताप सिंह, भतीजे रामेंद्र सिंह व अरुणेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। यही नहीं, एसएचओ की तहरीर पर उपरोक्त के अलावा 60 अज्ञात लोगों पर धारा 188 के तहत एक और केस दर्ज कराया गया था। अब सपा विधायक के भतीजे की तहरीर पर गौरीगंज नगर पालिकाध्यक्ष के पति दीपक सिंह समेत अन्य पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed