फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case filed on private hospital for negligence in treatment

इलाज में लापरवाही पर निजी अस्पताल पर केस दर्ज

Mon, 30 Nov 2020 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Case filed on private hospital for negligence in treatment
अमेठी। स्थानीय थाने के जैनबगंज बाजार में संचालित कनक जच्चा-बच्चा केंद्र पर ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत खराब होने के बाद से हड़कंप मचा है। लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रही महिला के पुत्र ने थाने में तहरीर देकर संचालक के खिलाफ दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

काजीपुर गांव निवासी दिनेश कुमार अपनी मां शिवकला (55) की तबीयत खराब होने पर 23 नवंबर को जैनबगंज स्थित कनक जच्चा-बच्चा केंद्र में भर्ती कराया था। मौजूद चिकित्सकों ने पथरी का दर्द होने की बात कहते हुए शिवकला का ऑपरेशन किया।
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद अचानक शिवकला की तबीयत खराब होने लगी तो अस्पताल में मौजूद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौके से भाग निकले। चिकित्सकों के भाग जाने के बाद दिनेश ने शिवकला को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह जिंदगी व मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की तबीयत खराब होने तथा चिकित्सकों की ओर से बरती गई लापरवाही पर दिनेश ने 24 नवंबर को थाने में अस्पताल संचालक व चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार यादव समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज कराया है। निजी चिकित्सालय में महिला की ऑपरेशन के बाद तबीयत खराब होने की सूचना पर हड़कंप मच गया।
दिनेश की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसओ रवींद्र सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद संचालक व चिकित्सक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि उनकी ओर से 19 नवंबर को अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के समय अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. दिव्या श्रीवास्तव को नोटिस जारी कर तीन दिन में चिकित्सालय से संबंधित कागज दिखाने को कहा गया था।

समय बीतने के बावजूद संचालक की ओर से दस्तावेज नहीं दिखा पाने तथा विभागीय दस्तावेजों के अनुसार बिना बैध डिग्री व पंजीयन अस्पताल संचालित होने की बात सिद्ध होने पर 24 नवंबर को एसओ को पत्र जारी कर अस्पताल संचालन बंद कराने तथा केस दर्ज करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed