फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case against 17 named and 25 unknown for blocking the highway

Amethi News: हाईवे पर जाम लगाने पर 17 नामजद व 25 अज्ञात पर केस

Sat, 07 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Case against 17 named and 25 unknown for blocking the highway
अमेठी सिटी। अमेठी इलाके में ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद बृहस्पतिवार को गौरीगंज में टांडा-बांदा हाईवे पर शव रखकर हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने हाईवे जाम करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दरोगा की तहरीर पर 17 नामजद व 25 अज्ञात लोगों पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन




गौरीगंज इलाके के नगरवां गांव निवासी हंसराज वर्मा (30) की अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ मजरा बल्दू सिंह का पुरवा स्थित ससुराल में मंगलवार को फांसी लगाने से मौत हो गई। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ शव को गौरीगंज कस्बे में टांडा-बांदा हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान करीब दो घंटे हाईवे जाम रहा था।
विज्ञापन



इस मामले में हल्का इंचार्ज प्रदीप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हरिलाल, अन्नू तिवारी, पवन जायसवाल, रीशू जायसवाल, शिव प्रताप, वीरेंद्र कुमार वर्मा, रामानंद, वीरू यादव, इरफान, मनोज जायसवाल, शिवकरन, अनिल, राहुल पांडेय, रूपेश कुमार, राजकुमार, गायत्री देवी व रामकेवल की पत्नी और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed