फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Car overturned after hitting divider in Amethi five devotees injured

Amethi News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार... पांच श्रद्धालु घायल, संगम स्नान करके अयोध्या जा रहे थे

Sun, 16 Feb 2025 02:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Feb 2025 02:30 PM IST
सार

अमेठी में डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। हादसे में पांच श्रद्धालु घायल हो गए। ये लोग झारखंड से आए थे। संगम स्नान करके अयोध्या जा रहे थे। 

विज्ञापन
Car overturned after hitting divider in Amethi five devotees injured
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को सीएचसी, मुसाफिरखाना भेजा। सभी श्रद्धालु झारखंड के धनबाद से प्रयागराज संगम स्नान के बाद अयोध्या के लिए जा रहे थे। 

विज्ञापन


हादसा भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के कंजास के पास हुआ। सभी श्रद्धालु झारखंड के धनबाद से प्रयागराज संगम स्नान के लिए जा रहे थे। पूरे महावीरन के पास चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। इसमें धनबाद सिटी निवासी चालक डिस्को कुमार महतो के साथ रविकांत अग्रवाल (42), पत्नी नेहा अग्रवाल (40), पुत्र अक्षत (14), बेटी वंशिका (13) के साथ घायल हो गए। ये लोग संगम स्नान करने के बाद अयोध्या जाने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन




सुल्तानपुर से उन्हें जगदीशपुर के रास्ते से जाने के लिए कहा गया। इसी समय रास्ते से गुजर रहे पुलिस उपाधीक्षक मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने घायलों को खुद के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना भिजवाया। सूचना पर तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह, नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना प्रशांत सिंह, थानाध्यक्ष तनुज पाल ने मौके पर पहुंचे। गाड़ी किनारे करवाकर यातयात को सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed