{"_id":"661eff6f410cca10580d3f05","slug":"capacity-of-overloaded-1249-transformers-is-being-increased-amethi-news-c-96-1-brp1002-117030-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ओवरलोड 1249 ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई जा रही क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ओवरलोड 1249 ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई जा रही क्षमता
Wed, 17 Apr 2024 04:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली की मांग तेजी से बढ़ गई है। स्थिति यह है कि फरवरी के मुकाबले मार्च में सवा करोड़ यूनिट का फर्क देखने को मिल रहा है। ऐसे में ओवरलोड ट्रांसफार्मर जलने की समस्या भी बढ़ जाती है। इसी समस्या के समाधान के लिए ऊर्जा निगम की ओर से 1249 ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जा रहा है।
जिले में ऊर्जा निगम के करीब 25 हजार ट्रांसफार्मर अलग-अलग जगहों पर लगे हुए हैं। जिसमें से ओवरलोड ट्रांसफार्मर की संख्या 1249 है। जिनकी क्षमता वृद्धि का कार्य किया जा रहा है। जिला मुख्यालय गौरीगंज में करीब 480, अमेठी में 174, तिलोई में 345 व जगदीशपुर में 250 ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जा रहा है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि से बार-बार जलने की समस्या नहीं होगी। इस कार्य को मई माह तक पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
-- -इनसेट-- -
सर्वाधिक ट्रांसफार्मर की क्षमता होगी 63 केवीए
जिले में करीब 1249 में से सर्वाधिक 600 ट्रांसफार्मर की 25 केवीए से क्षमता वृद्धि करके उन्हें 63 केवीए या किलो वोल्ट एंपियर कर दिया जाएगा। वहीं 16 केवीए को 25, 25 को 63, 63 को 100, 100 को 250, 250 केवीए को 400 केवीए क्षमता का किया जा रहा है।
विज्ञापन
डेढ़ माह में जले 180 ट्रांसफार्मर
जिले में तेज हवा, ओवरलोडिंग व अन्य वजहों से डेढ़ माह में करीब 180 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। जिसमें मार्च माह में 125 तो अप्रैल में 55 ट्रांसफार्मर जले हैं। ऊर्जा निगम वर्कशॉप के प्रभारी गोवर्धन मिश्र ने बताया कि जलने वाले ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में दुरुस्त कर दिया जाता है।