फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Can't find the gun stored in the police station for 35 years

Amethi News: ढूंढ़े नहीं मिल रही 35 साल से थाने में जमा बंदूक

Wed, 03 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 03 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Can't find the gun stored in the police station for 35 years
गौरीगंज (अमेठी)। वर्ष 1988 में हुए एक आपराघिक मामले में अमेठी कोतवाली पुलिस ने सिंगल बैरल बंदूक जब्त करते हुए जमा की थी। 2017 में न्यायालय से दोष मुक्त होने के बाद 2019 में न्यायालय ने जमा बंदूक को रिलीज करने का आदेश जारी किया। तब से बंदूक स्वामी थाने का चक्कर लगा रहा है लेकिन पुलिस 35 साल पहले जमा बंदूक ढूंढ़ नहीं पा रही है।
विज्ञापन

ककवा गांव निवासी सेना के रिटायर्ड टेक्निकल हवलदार अवध बिहारी त्रिपाठी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। बताया कि 1986 में उन्होंंने बंदूक खरीदी थी। 1988 में उनका भांजा बंदूक के साथ एक आपराधिक वारदात में पकड़ा गया था। तभी से अमेठी पुलिस ने बंदूक को जब्त कर थाने के मालखाने में जमा कर दिया था। बताया कि 2017 में उनके भांजे को कोर्ट ने दोष मुक्त कर दिया। इसके बाद उनकी ओर से बंदूक को रिलीज करने का आवेदन करने पर कोर्ट ने 2019 में रिलीज आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


डीएम से कहा कि उसके बाद से वे बंदूक के लिए भटक रहे हैं। लगातार कोतवाली जाते हैं लेकिन पुलिस कर्मी कहते हैं कि आपकी बंदूक ढूंढी जा रही है। उन्होंने डीएम से पूरे प्रकरण की जांच कराकर थाने में जमा बंदूक दिलाए जाने की मांग की है। कहा कि उनकी उम्र 80 साल हो गई है। उसे परिवार के दूसरे सदस्य के नाम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ से कराई जा रही जांच
यदि ऐसा है तो प्रकरण बेहद गंभीर है। प्रकरण संज्ञान में आते ही सीओ अमेठी को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलते ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जमा बंदूक लाइसेंस धारक को मुहैया कराई जाएगी।
डॉ. इलामारन जी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed