{"_id":"621bb22bd11c5328f9138d30","slug":"candidates-cast-their-votes-before-visit-amethi-news-lko6196607100","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रमण पर निकलने से पहले प्रत्याशियों ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रमण पर निकलने से पहले प्रत्याशियों ने डाले वोट
विज्ञापन
57 : अमेठी : रामनगर बूथ पर मतदान करने के बाद पत्नी के साथ मौजूद भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। पांचवें चरण में शामिल जिले में रविवार को मतदान हुआ। मतदान के दौरान पूरे क्षेत्र का भ्रमण करने में बाधा न आए इसके लिए सभी प्रत्याशियों ने सबसे पहले मतदान किया। तकरीबन प्रत्याशी विधि-विधान से पूजा पाठ और ईष्ट को सिर झुकाने के बाद ही वोट डालने बूथ पर पहुंचे।
अमेठी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शुक्ल रविवार की सुबह आठ बजे अपने पैतृक गांव भेटुआ पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी व पुत्रवधू के साथ वोट डाला।
इसी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह भी पत्नी पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह के साथ सात बजे रामनगर बूथ पहुंचे और मतदान किया। अमेठी से ही सपा प्रत्याशी महराजी देवी भी अपनी दोनों बेटियों व बहू के साथ महमदपुर के बूथ पर पहुंचीं और मतदान किया। गौरीगंज के भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी अपनी पत्नी के साथ अपने गांव के बूथ जूठीपुर पहुंचे और वोट डाला।
विज्ञापन
गौरीगंज के मौजूदा विधायक व सपा प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह ने अपने गांव मऊ के बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। तिलोई के भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह भी सुबह सात बजे तिलोई कस्बे में स्थित बूथ पर पहुंचे और मतदान कर अपना जिम्मेदारी निभाई। तिलोई से ही कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप सिंघल भी सुबह-सुबह सबसे पहले कस्बा स्थित बूथ पर पहुंचे और अपना वोट डाला।
जगदीशपुर के भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी ने पाकर गांव स्थित बूथ पर पहुंचकर वोट दिया। यहीं से कांग्रेस प्रत्याशी विजय पासी भी बूथ पर पहुंचे और वोट देकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। भाजपा एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल ‘राजाबाबू’ सुबह-सुबह पत्नी के साथ भेटुआ ब्लॉक के पैतृक गांव कड़ेेर पहुंचे और वोट दिया। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने भी शाहगढ़ ब्लॉक स्थित अपने गांव के बूथ सेंवई हेमगढ़ में बूथ पर पहुंचकर वोट डाला।

56 : भेटुआ : परिवार के साथ भेटुआ बूथ पर मतदान करने के बाद भाजपा प्रत्याशी आशीष शुक्ल। -संवाद- फोटो : AMETHI