{"_id":"66ca48a2f35f7fdecd0d14d4","slug":"cancer-treatment-facility-will-be-available-in-sanjay-gandhi-hospital-amethi-news-c-96-1-ame1008-124353-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संजय गांधी अस्पताल में कैंसर के इलाज की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संजय गांधी अस्पताल में कैंसर के इलाज की मिलेगी सुविधा
Sun, 25 Aug 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में जिले के साथ अन्य जनपदों के संबंधित मरीजों को कैंसर के इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में कैंसर विभाग की यूनिट का 31 अगस्त को स्थानीय सांसद किशोरी लाल शर्मा उद्घाटन करेंगे। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इन सब प्रयासों के बीच अस्पताल में कैंसर के इलाज की बड़ी सेवा शुरू होने जा रही है। जो जिले के साथ ही अन्य जनपदों के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। कैंसर के मरीजों को अब इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दो सितंबर से अस्पताल में कैंसर के मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के उच्चाधिकारी सुरेंद्र जैन ने बताया कि यूनिट के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत सोमवार से शुक्रवार तक नियमित ओपीडी करेंगे। कैंसर परामर्श, सर्जरी व कीमियोथेरेपी आदि सुविधाएं दो सितंबर से नियमित संचालित हो जाएंगी।