फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   cancer and liver related samples checked in hospital from december

जिला अस्पताल में होंगी कैंसर, किडनी, लिवर जांचें, नहीं करनी पड़ेगी लखनऊ तक की दौड़

Thu, 22 Sep 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
cancer and liver related samples checked in hospital from december
गौरीगंज (अमेठी)। जिला अस्पताल की पैथालॉजी जल्द ही आधुनिक संसाधनों से लैस की जाएगी। यहां अब सामान्य जांच के साथ ही कैंसर समेत गंभीर प्रकार की वे सभी जांचें होंगी, जो वर्तमान में सिर्फ लखनऊ समेत प्रदेश के कई बड़े शहरों में ही होती हैं। इस आधुनिक पैथालॉजी को जिला अस्पताल में 400 स्क्वायर फिट की एरिया में स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जिला अस्पताल में संचालित पैथालॉजी को आधुनिक संसाधनों से लैस करने का काम शुरू कर दिया है। एनएचएम की ओर से समेकित जिला स्तरीय पब्लिक हेल्प पैथालॉजी केंद्र का संचालन किया जाएगा। व्यवस्था लागू होने के बाद जिलावासियों को पूरे सप्ताह तीन चक्र में 24 घंटे जांच की सुविधा मिलेगी। अब तक जिला अस्पताल की पैथालॉजी में सामान्य पैथालॉजी जाचें ही हो रही हैं।
विज्ञापन

सेंट्रलाइज पैथालॉजी शुरू होने के बाद जिलेवासियों को जिला अस्पताल की समेकित पैथालॉजी में हीमेटोलॉजी (सीबीसी, प्लेटलेट्स काउंट, हीमोग्लोबिन आदि), बायो कैमेस्ट्री (एलएफटी, केएफटी व लिपिड प्रोफाइल आदि), सीरोलॉजी (एचआईवी, हेपेटाइटिस व यौन संबंधी रोग आदि) की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मॉलीकुलर बायोलॉजी द्वारा (एचआईवी संक्रमण के स्तर व पीसीआर के तहत किसी भी प्रकार के संक्रमण की पुष्टि), माइक्रो वैक्टीरियोलॉजी (सभी प्रकार के कल्चर व टीवी), क्लीनिकल पैथालॉजी (यूरिन, स्टूल व सीमेन) तथा एफएनएसी (शरीर में किसी भी प्रकार की गांठ की जांच कर कैंसर संक्रमण होने की पुष्टि) की भी जांच की जाएगी।
एनएचएम के नोडल डॉ. नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि मांगी गई सूचना को मिशन निदेशक के पास भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद उपकरणों की खरीद कर दिसंबर माह तक संचालन शुरू कराने की योजना है।

पैथालॉजिस्ट डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल की पैथालॉजी में उनके साथ सिर्फ एक लैब टेक्निीशियन की तैनाती है। कहा कि एनएचएम की ओर से प्रस्तावित पैथालॉजी संचालित कराने के लिए एक शिफ्ट में करीब 10 लैब टेक्निीशियन, पांच सहायक व चार स्वीपर की जरूरत होगी। इसके अलावा हीमेटोलॉजी, बायो कैमेस्ट्री व सीरोलॉजी के लिए एक चिकित्सक, एफएनएसी व माइक्रो वैक्टीरियोलॉजी के लिए अलग-अलग चिकित्सक की जरूरत होगी। मॉलीकुलर जांच के लिए एक वैज्ञानिक की भी जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed