फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Campaign to find elderly people living alone

Amethi News: एकाकी जीवन बिता रहे बुजुर्गों की तलाश को अभियान

Fri, 26 May 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 26 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Campaign to find elderly people living alone
गौरीगंज (अमेठी)। गौरीगंज-मुसाफिरखाना रोड पर वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। इसमें रहने वाले वृद्घजनों को रहने-खाने के साथ ही मनोरंजन की भी सुविधा मिलेगी। आश्रम में वृद्धजनों की क्षमता बढ़ाने के लिए 15 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर किराए के भवन में स्वैच्छिक संस्था जेपीएस फाउंडेशन लखनऊ की ओर से वृद्घाश्रम का संचालन किया जा रहा है। इस वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को निशुल्क भोजन, औषधि, वस्त्र, मनोरंजन आदि की सुविधा उपलब्ध है। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की संख्या बढ़ाने के लिए जिले में 15 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। जिले में कई ऐसे वृद्घजन हैं, जो एकांकी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही आर्थिक तंगी के कारण उनका भरण-पोषण भी नहीं हो पा रहा है। ऐसे बुजुर्गों को वृद्धा आश्रम में प्रवेश कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने आम जनमानस से आह्वान किया है कि इस तरह के वृद्घजनों को वृद्घाश्रम में पहुंचाएं। ताकि उन्हें खाने-पीने से लेकर हर तरह की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed