{"_id":"6731055c3b31969d0302b8c4","slug":"calling-the-police-station-and-alleging-indecency-with-the-young-man-amethi-news-c-96-1-lu11005-129191-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: थाने बुला कर युवक से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: थाने बुला कर युवक से अभद्रता का आरोप
Mon, 11 Nov 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दंपती के आपसी विवाद के मामले में पति को महिला थाने बुला जमीन पर बैठा कर अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने महिला थानेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अफसरों से शिकायत की है। आरोपों को लेकर वीडियो भी वायरल है। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, महिला थानेदार का कहना है कि युवक ने मुकदमे से बचने के लिए ऐसा वीडियो वायरल किया है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी बौलहा गांव निवासी कपिल कुमार ने सोशल मीडिया पर खुद का एक वीडियो वायरल करते हुए महिला थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पत्नी से चल रहे विवाद को लेकर उसे थाने बुलाया गया था। जहां महिला थानाध्यक्ष ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे जमीन पर बैठाया। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा लिखने की धमकी भी दी।
थानाध्यक्ष के व्यवहार से आहत कपिल शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा, लेकिन रविवार होने के कारण दफ्तर बंद था। पीड़ित युवक ने कहा कि वह पत्नी को रखना चाहता है, लेकिन पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती है। उसका कहना है कि इस मामले की उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष ममता रावत ने बताया कि युवक अपनी पत्नी को पीटता है। दहेज की मांग करता है। महिला इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहती है। इससे बचने के लिए वह ऐसे आरोप लगा रहा है।