{"_id":"5fd23f928ebc3e3ba10d388a","slug":"buy-paddy-in-coordination-with-farmers-amethi-news-lko554156522","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से समन्वय बनाकर धान खरीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से समन्वय बनाकर धान खरीदें
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत संचालित क्रय केंद्रों पर किसानों से पारदर्शी ढंग से खरीद कराने की कोशिश में जुटे डीएम ने बृहस्पतिवार को क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान धान खरीद की प्रगति संतोषजनक न होने पर केंद्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने प्रभारी को सुविधा के बीच किसानों से समन्वय स्थापित कर लक्ष्य के अनुसार धान खरीद करते हुए समय से किसानों को भुगतान करने का निर्देश दिया।
धान क्रय केंद्रों पर पारदर्शी ढंग से किसानों से धान खरीद कर उन्हें समय से भुगतान दिलाने की कोशिश में जुटे डीएम अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को पीसीएफ एजेंसी के चंदौकी क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर अब तक मात्र 88 किसानों से 4,548 क्विंटल धान की खरीद होने, 125 किसानों को टोकन जारी करने तथा 3,200 क्विंटल धान मिल को भेजने की जानकारी मिली।
क्रय केंद्र पर खरीद की प्रगति धीमी होने से नाराज डीएम ने केंद्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए केंद्र पर मौजूद किसान व धान की बिक्री कर चुके किसानों से फोन पर बात कर जानकारी हासिल की। इसके बाद डीएम ने केंद्र प्रभारी को किसानों से तालमेल स्थापित कर लक्ष्य के अनुसार खरीद करने, समय से भुगतान करने तथा धान को मिल भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम ने क्रय केंद्र से बिना खरीद किसानों को वापस करने तथा किसानों को परेशान करने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी देते हुए गांव-गांव प्रचार कर लोगों को क्रय केंद्र पर धान बेचने के प्रति जागरूक करने और परेशानी होने पर मोबाइल नंबर 7233870888 पर शिकायत करने की जानकारी देने का निर्देश दिया।