फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Business is booming due to rising temperature

Amethi News: बढ़ते तापमान से कारोबार भी हो रहा धड़ाम

Wed, 01 May 2024 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 01 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Business is booming due to rising temperature
धूप से बचाव के लिए कपड़े से सिर को ढक कर निकलतीं छात्राएं
अमेठी सिटी। बढ़ते तापमान से हर कोई परेशान है। सुबह 10 बजते ही इतनी तेज धूप हो रही कि शाम पांच बजे तक उसका असर रहता है। बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। बाजार में सन्नाटे जैसी स्थिति रहती है।
विज्ञापन


बढ़ते तापमान का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, मौसम के कारण हर राेज जिले में करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
एक सप्ताह से मौसम लगातार तल्ख बना है। लू चलने से लोगों काे सफर करना भी मुश्किल हो गया है। सुबह से तेज धूप निकले से लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। जिस बाजार में हमेशा चहल-पहल रहती थी, अब वहां दोपहर होते ही सन्नाटा हो जाता है। इसका असर छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि सामान्य दिनों में छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारियों का पूरे जिले में करीब सात से आठ करोड़ तक का कारोबार होता था। लेकिन, मौसम की मार से यह घट गया है। कारोबार करीब पांच करोड़ के आसपास हो रहा है। किराना, फल, सब्जी व अन्य छोटे दुकानदारों को मौसम के कारण काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूलभरी हवाओं ने किया परेशान
- दोपहर में तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। स्कूलों में दोपहर के समय छुट्टी होने पर बच्चे परेशान दिखे। बच्चों को स्कूल से लेने आए बुजुर्ग भी छांव के लिए भटकते रहे। हवा के साथ उड़ रही धूल आंखों में पड़ रही है। इससे सफर मुश्किल हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ अमर नाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री जो सामान्य से एक डिग्री अधिक तो न्यूनतम 21.5 डिग्री रहा। मौसम में सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 70 तो न्यूनतम 40 प्रतिशत रहीं। 4.2 प्रतिकिलोमीटर की दर से दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चली। बताया कि आगामी सप्ताह एक से पांच मई तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बरसात नहीं होगी।



बीमारियों से बचाव के लिए यह करें उपाय
- गर्मी के मौसम में लू लगने का खतरा आम होता है। लू लगने से शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है। लू से बचने के लिए हल्के रंग के कपड़े पहनें, कोशिश करें कि दिन में धूप में न निकलें। धूप में बिना सिर ढके न निकलें। समय समय पर पानी, जूस या मौसमी फलों का सेवन करते रहें। धूप में ठंडा पानी न पिएं। सादा पानी धीरे-धीरे पिएं। नींबू पानी और इलेक्ट्रॉल पीते रहें। शुगर के मरीज बिना चीनी का शरबत और ठंडाई लें।

अमेठी में बीते एक सप्ताह का तापमान
दिन - अधिकतम - न्यूनतम
29 अप्रैल - 42.0 डिग्री - 22.0
28 अप्रैल - 42.0 डिग्री - 21.0
27 अप्रैल - 42.5 डिग्री - 22.5
26 अप्रैल - 41.5 डिग्री - 22.5
25 अप्रैल - 40.5 डिग्री - 22.0
24 अप्रैल - 40.0 डिग्री - 21.0
23 अप्रैल - 39.0 डिग्री - 23.0
22 अप्रैल - 40.5 डिग्री - 22.5
21 अप्रैल - 30. 0 डिग्री - 20.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed