फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bus collides with dumper from behind, driver dies

Amethi News: डंपर में पीछे से टकराई बस, चालक की मौत

Fri, 30 Aug 2024 05:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 30 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with dumper from behind, driver dies
अमरीश कुमार फाइल फोटो
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार भोर में तेज रफ्तार डंपर चालक के अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पीछे चल रही किदवई नगर डिपो की रोडवेज बस जा टकराई। हादसे में कानपुर निवासी बस चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक सहित कुछ यात्री जख्मी हो गए। हादसे के बाद यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया है। पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।
विज्ञापन

किदवई नगर डिपो की रोडवेज बस बलिया से कानपुर जा रही थी। बृहस्पतिवार भोर चार बजे बस बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के पारा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 69 के समीप पहुंची, तभी आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही रोडवेज बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस डंपर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी संविदा बस चालक अमरीश कुमार (34) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा की सुरक्षा टीम पहुंची और जख्मी चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। कानपुर के बर्रा निवासी बस परिचालक विपिन कटियार व कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। परिचालक ने बताया कि बुधवार की रात बस बलिया से चली थी, नौ यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र का कहना कि चालक की मौत को लेकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अमेठी डिपो से पहुंचे बाबू शिवपूजन यादव ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के बारे में जानकारी ली गई है। विभागीय कोरम पूर्ण कराकर परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। दुर्घटना का कारण अज्ञात डंपर के चालक द्वारा अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाना सामने आया है।
इनसेट
इस क्षेत्र में पहले भी हो चुके बड़े हादसे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 59 से 69 के बीच पिछले दो माह में कई हादसे हो चुके हैं। जहां बृहस्पतिवार को कानपुर के बस चालक की हादसे में मौत हुई है, वहीं पर नौ जुलाई कंटेनर से टकराकर बस पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हुए थे।
इसके अलावा 14 जुलाई को किलोमीटर 66 के पास डिवाइडर से बाइक टकराने से चालक घायल हो गया था। 15 जुलाई को डिवाइडर से टकराने से किलोमीटर 68 के पास कार सवार दिल्ली निवासी चार लोग घायल हुए थे। 30 जुलाई को किलो मीटर 64 के पास ओवरटेक करते समय ट्रक पलट गया था। हादसे में ट्रक चालक व खलासी घायल हो गए थे। 18 अगस्त को किलो मीटर 59 के पास डबलडेकर बस डिवाइडर से टकराई थी। जिसमें पांच लोग घायल हुए थे।

इनसेट
परिचालक ने दर्ज कराया केस
रोडवेज बस परिचालक विपिन कटियार ने सड़क हादसे को लेकर अज्ञात डंपर के खिलाफ बाजारशुकुल थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद कानपुर से परिवहन विभाग के दुर्घटना पटल लिपिक शैलेंद्र पांडेय व स्टेशन इंचार्ज अशोक कुमार भी पहुंचे। इन लोगों ने थाने पहुंच कर परिचालक से मुलाकात की। हादसे को लेकर जांच पड़ताल भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed