फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Burial site will be made in six villages from 1.46 crores

1.46 करोड़ से छह गांवों में बनेंगे अंत्येष्टि स्थल

Fri, 02 Jul 2021 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Burial site will be made in six villages from 1.46 crores
गौरीगंज (अमेठी)। ग्राम पंचायतों में सुरक्षित अंत्येष्टि भूमि पर पंचायती राज विभाग बाउंड्रीवाल समेत अन्य कार्य कराएगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए वित्तीय वर्ष में छह अंत्येष्टि स्थल का लक्ष्य निर्धारित करते हुए एक करोड़ 46 लाख 16 हजार रुपये आवंटित हुआ है।
विज्ञापन

धनावंटन के बाद पंचायतीराज विभाग ने ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव मिलने के बाद मानकों को पूरा करने वाली ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में गांव में मौत होने के बाद ग्रामीणों को अंतिम संस्कार में परेशानी न हो तथा पर्यावरण संरक्षित किया जा सके इसके लिए गांवों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए निदेशक पंचायती राज विभाग ने सामान्य निर्वाचन पूरा होने तथा ग्राम प्रधान व समिति गठित होने के बाद वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले में छह अंत्येष्टि स्थल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकृति के बाद 24 लाख 36 हजार रुपये प्रति अंत्येष्टि स्थल की दर से एक करोड़ 46 लाख 16 हजार रुपये अवमुक्त कर डीपीआरओ को पत्र भेजा है। पत्र मिलने के बाद प्रभारी डीपीआरओ आशुतोष मिश्र ने मानकों को पूरा करने वाली ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगा है।

प्रस्ताव मिलने के बाद परीक्षण कर मानकों को पूरा करने वाली ग्राम पंचायत को धनराशि आंवटित कर ग्राम पंचायत की निगरानी में सुरक्षित भूमि पर अंत्येष्टि स्थल की बाउंड्रीवॉल, टिन शेड, पेयजल, प्रसाधन व अन्य सुविधाओं का निर्माण करते हुए ग्राम पंचायत को हैंडओवर किया जाएगा।
प्रभारी डीपीआरओ ने बताया कि मानक पूरी करने वाली ग्राम पंचायतों के चयन के बाद ही गांवों की सूची सार्वजनिक कर निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed