फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bullion businessman dies after being hit by truck

Amethi News: ट्रक की चपेट में आने से सराफा व्यवसायी की मौत

Wed, 04 Sep 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 04 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Bullion businessman dies after being hit by truck
महेंद्र  फाइल फोटो
सिंहपुर (अमेठी) हैरिंग्टनगंज। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के देवीगंज अहोरवा भवानी चौराहा निवासी सराफा व्यवसायी की अयोध्या जिले के थाना इनायत नगर अंतर्गत ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के देवीगंज अहोरवा भवानी चौराहा निवासी प्रेमचंद सोनी सराफा व्यवसायी हैं। उनका पुत्र महेंद्र इन्हौना कस्बे में सराफा दुकान करता था। मृतक के बड़े भाई सोनू ने बताया कि उनका भाई महेंद्र मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे अपनी दुकान से किसी काम से जगदीशपुर जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर करीब डेढ़ बजे इनायत नगर पुलिस का फोन आया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। वह अयोध्या के इनायत नगर कैसे पहुंचा, यह समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के इनायतनगर क्षेत्र के पाराताजपुर रमनी स्थित ईंट-भट्ठे के पास युवक पहुंचा ही था। तभी हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक खजुरहट की तरफ से मिल्कीपुर की तरफ जा रहा था। पाराताजपुर में स्थित ईंट-भट्ठे की तरफ जैसे ही आगे चल रहा ट्रक घूमा, बाइक सवार युवक ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र की शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता प्रेमचंद व माता सरोजनी का रोकर बुरा हाल है। महेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। एक बहन आरती है। भाई की मौत से सभी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed